लहसुन न खाने के बारे में बहुत सी धारणा हैं। लेकिन फिर भी लहसुन खाना बहुत ही जरुरी है।
लहसुन एक रसोई की जरुरत ही नहीं बल्कि एक औसधी है यह आपके शरीर की कई बीमारी ठीक कर सकती है बस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें सायद कोई हिस्सा आपके काम का हो।
Use Google Translate to read in your own language.
लहसुन प्याज को लेकर लोगों के बीच दो तरह की धारणा हैं। एक लोगों के बीच कुछ का मानना है लहसुन प्याज नहीं खाना चाहिए लहसुन प्याज खाने के लिए मना करने वाले धर्म से जोड़ते हैं इसलिए मना करते हैं। वहीं कुछ लोग हैं जो लहसुन प्याज खाते हैं धार्मिक होते हुए भी लहसुन प्याज खाते हैं। मेरा मानना तो यह है अगर आपको स्वस्थ रहने के लिए लहसुन प्याज बेहद जरुरी है।
लहसुन में बहुत गुण होते हैं जो हमारे शरीर के अंदर मौजूद हल्की फुल्की बीमारी को दूर कर देता है। लहसुन का सेवन जो लोग करते हैं उनके दिमाग में भी कुछ लोग निगेटिव थिंक पैदा कर देते हैं। अगर उसने लहसुन खाया है किसी से बात करते हुए उसके मुंह से लहसुन की गंध आती है तो लोग उससे कहने लगते हैं यार तेरे मुंह से सड़न आ रही है। तो उसके दिमाग ये बात बैठ जाती है यार लहसुन नहीं खाना चाहिए। इन सब बातो को अनदेखा करते हुए लहसुन प्याज खाते रहिये जिससे आप फिट रह सकें।
लहसुन न खाने की धार्मिक मान्यता।
सनातन हिन्दू धर्म में लहसुन न खाने की एक खास वजह है जिसे बहुत ही शार्ट में बताता हूँ।
एक समय की बात है जब समुद्र का मंथन किया गया तो उसमें से 14 रत्न निकले। उन्ही 14 रत्नो में अमृत भी था। अमृत की खास बात यह होती थी कि जो भी पी लेता था वह कभी मरता नहीं था। 14 रत्न के बटवारे में राक्षस और देवताओं में बहुत लड़ाई हुयी अंत में कुछ चीजें राक्षसों में बाट दी गयीं कुछ देवताओं में।
उन्ही में से अमृत देवताओं के हिस्से में आया। जब देवताओं के बीच में अमृत वितरण किया जा रहा था तो राहु नाम का राक्षस देवताओं की लाइन में चुपके से बैठ गया। देवताओं के बीच बैठने से अमृत का कुछ हिस्सा राहु को भी मिला।
बाद में जब देवताओं ने यह जाना कि अरे ये अमृत तो राक्षस ने पिया है। अगर यह जिन्दा रह गया तो सम्पूर्ण पृथ्वी का विनाश कर देगा।
इतना जानते ही भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से राहु का सर काट दिया। और उसका शरीर दो हिस्सों में बट गया। अमृत पी जरूर लिया था लेकिन वह गले के नीचे नहीं पहुँच पाया था उसके पहले सर धड से अलग हो गया।. वह मरा नहीं क्योंकि अमृत पी चुका था उसके शरीर के दोनों हिस्सों में से एक प्याज़ है और दूसरा लहसुन ।
2
आप कभी भी बैठ कर अपने दिमाग से खुद सोचना।
- आप कभी किसी वैध के पास जाओ आपकी हड्डियों में दर्द रहता है तो आप वैध जी से तेल खरीदना। आपको पता है उस तेल में कितनी भी जड़ी बूटी डाली गयी हों फिर भी लहसुन का कुछ न कुछ रोल जरूर दिया जाता है।
- भारतीय और नेपाल के ग्रामीण व कुछ शहरी क्षेत्रों में जो महिलाएं नवजात शिशु की मालिश के लिए तेल घर में बनाती हैं उसमें भी लहसुन को भूनती हैं। ऐसा इसलिए होता है बच्चे को सर्दी के मौसम में सर्दी न सताए।
- आप कभी डॉक्टर के पास अपने पेट में गैस की समस्या को लेकर गए हैं तो डॉक्टर ने भी आपके सामने लहसुन का जिक्र जरूर किया होगा।
- आप किसी वैध के पास या डॉक्टर के पास अपनी ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर गए होंगे तो आपके सामने लहसुन की बात जरूर आयी होगी।
- आप इन्ही बातों से समझ सकते हैं कि लहसुन शरीर के लिए कितनी अच्छी औसधी होती है।
- लहसुन न खाना हिन्दू धर्म की मान्यता तो अलग विषय है कुछ लोग तो लहसुन की खुशबू से बहुत नफरत करते हैं। अगर एक दोस्त ने लहसुन खाया है तो दूसरा उसकी मुंह से आने वाली गंध की मज़ाक उडाता है।
- अगर मज़ाक की नौबत है तो आप शाम को लहसुन का सेवन किया करें जिससे किसी से बात करने का मौका न लगे आपका मज़ाक बनाया जाये।
Benefits of garlic (लहसुन खाने के फायदे।)
- नयी भारतीय पीढ़ी ब्लड प्रेशर से परेशान है। लोगों का खान- पान उचित न होने की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्याएं बढ़ जाती हैं। केमिकल युक्त भोजन पदार्थ का सेवन ब्लड प्रेशर कंट्रोल से बाहर कर देता है। लेकिन आप यदि अपने भोजन में लहसुन का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।
- उम्र बढ़ने के साथ-साथ अब तो शुगर ( डायबिटीज ) की समस्या होना आज कल आम बात सी हो गयी है ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा सहरों में 50 वर्ष से ऊपर हर तीसरा महिला या पुरुष डायबिटीज से परेशान है। आप चिंता न करें अपने भोजन में लहसुन आरम्भ करें आपको बहुत लाभ मिलेगा।
- सरकार ने जबसे टीवी जैसी बीमारी से लड़ने के लिए लोगों की सहायता करना सुरु किया है तबसे टीवी के मरीज बहुत कम देखने को मिलते हैं। लेकिन फिर भी यदि आप खाली पेट दो पीस लहसुन के खाते हैं तो आपको टीवी जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
- सर्दी के मौसम में लोगों की परेशानी रहती है कि जरा सा भी कुछ ठंडा गर्म खा लिया तो तुरंत खांसी या जुकाम हो जाता है। जरा सी भी ठंडी हवा लग गयी तो जुकाम हो जाता है। यदि आप सुबह दो पीस लहसुन के खा लेते हैं तो छोटी मोटी समस्यायों से भी बचे रहेंगे।
Nutrients in Garlic-
मैग्नीशियम, सेलेनियम, जिंक, विटामिन- सी
3
लहसुन का प्रयोग कुछ इस तरह होता रहा है।
- कुछ लोग तो ऐसे भी देखे हैं जो सुबह खाली पेट कमसे कम 4 पीस लहसुन के खाते हैं। उनको कुछ ना कुछ आराम जरूर मिला होगा इसीलिए सुबह ऐसा करते हैं। वैध लोगों के अनुसार पेट गैस आदि से छुटकारा मिलता है।
- भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में माताएँ अपने नवजात शिशु से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों को सर्दी के मौसम में भुने हुए लहसुन के 3 से 4 पीस खिलाती हैं। उनका मानना है कि इससे बच्चों को सर्दी असर नहीं करती है। जब माताओं का ऐसा मानना है तो सच ही होगा।
- पोस्ट में लहसुन खाने के फायदों के बारे में बताया गया है। यह सबकुछ सही है आप खुद किसी डॉक्टर से पूँछ सकते हैं किसी वैध से पूँछ सकते हैं की पोस्ट में कुछ झूंठ तो नहीं लिखा है। फिर भी आपसे एक अनुरोध है कि आपका पहले से यदि किसी बीमारी का इलाज आदि चल रहा है तो आप उसी बीमारी को ठीक करने के लिए लहसुन का सेवन न सुरु करें।
- आप पहले वही इलाज पूरा करें दोनों चीजें एक साथ सेवन न करें इसके साइड इफेक्ट हो सकते हैं। लगातार भी लहसुन का सेवन किसी समस्या को ठीक करने के लिए न करें। जब आपको लगे कि हम ठीक हैं उस वक्त छोड़ देना चाहिए। पुनः जब जरूरत हो सुरु कर सकते हैं।

nice
ReplyDeleteAtishmkv
ReplyDelete