अनार खाने के अचूक फायदे हैं। एक फल आपको यदि रोजाना मिलता है इससे अच्छा क्या हो सकता है।
1
अनार बहुत ही पोस्टिक फल है। अनार गरीब वर्ग की पहुँच से दूर है। भारत के अधिकतम लोग जिनकी मासिक आय 5 हजार रुपये के आसपास है वह इस फल को अपने नियमित प्रयोग में नहीं ला सकते हैं। फिर अगर एक अनार का फल आप हफ्ते में दो बार भी खा रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा।
अनार का पेड़ अगर आपके घर में थोड़ी सी पर्याप्त जगह है आप वहां लगा सकते हैं। अनार का पेड़ कुछ ज्यादा नहीं बढ़ता है जब खूब ऊंचाई हो पाती है तो 15 फुट के लगभग। जो फल आपकी सेहत आपके परिवार की सेहत सुधारने में मदद करते हैं ऐसे पेड़ जरुर लगाने चाहिए। जरुरी नहीं है आप दूसरों के लिए लगाएं अपने खुद के लिए भी लगा सकते हैं। बबूल, पीपल, बरगद, नीम आदि पेड़ तो न भी लगाओ फिर भी उग आते हैं लेकिन जो पेड़ फल देते हैं उन्हें लगाना पड़ता है। पेड़ लगाने के प्रति सोच ऐसी रखो पेड़ ऐसा लगाओ जो फल भी दे और छाया भी दे
अनार में मौजूद पोषक तत्व? Nutrients present in pomegranate?
अनार में मौजूद -
- कैल्शियम,
- विटामिन- ए,
- प्रोटीन,
- रफेज,
- विटामिन-डी,
- पोटैशियम,
- ऊर्जा,
- पानी,
- फाइबर,
- मैगनीज,
- जिंक
2
अनार में कितना प्रोटीन और कैलोरी होती है? How much protein and calories are in Pomegranate?
एक साफ और ताजा अनार अगर आपके हाथ में लग जाता है तो एक एवरेज के हिसाब से 100 ग्राम के अनार के फल में लगभग 85 g कैलोरी होती है। फल के हिसाब से कम ज्यादा भी हो सकती हैं। 100 ग्राम के अनार में 1.50g प्रोटीन होता है। अन्य फलों की अपेक्षा कुछ ज्यादा नहीं होता है इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए आप caloreis24.com पर जा सकते हैं।
अनार खाने से फायदे। Benefits of eating pomegranate.
- आपका ब्लड सरकुलेशन गड़बड़ कर रहा है तो आप अनार का जूस या अनार के दानों का सेवन करें जिससे आपका ब्लड सरकुलेशन इम्प्रूव होगा।
- दिल की बीमारी जैसे दिल का कमजोर होना या लगातार धड़कने तेज चलते रहना जो बीमारी के लक्षण हो सकते हैं अगर आप अनार के दाने या अनार का जूस पीते हैं तो आपकी दिल की बिमारियों का खतरा कम हो जाता है।
- यदि आपको रोजाना अनार के दाने या अनार का जूस पीने को बिना किसी बीमारी के होते हुए भी मिल रहा है तो आप बहुत सौभाग्यवान हैं। अन्यथा अधिकांश लोग जब कभी अनार खाते हैं। लगातार तभी खाते हैं जब उनको किसी बीमारी ने जकड लिया हो। अगर आप रोज पके हुए अनार का सेवन करते हैं तो आपके बॉडी में मौजूद कॉलेस्टॉर्ल को कम करता है।
- आप अगर बढ़ती उम्र से परेशान हैं, आप समय से पहले बूढ़े से दिखने लगे हैं, आपकी त्वचा में चमक गायब सी होने लगी है तो आप अनार के दाने या अनार के जूस का सेवन करें आपको बेहद फायदा मिलेगा।
- आपका पेट खराब रहता है आप जो भी खाते पीते हैं वो अपच की समस्या होने की बजह से बेकार हो जाता है, पेट गैस के कारण हल्का सा दर्द रहता है तो आप अनार के दाने या अनार का जूस पियें आपको आराम मिलेगा।
- आप अनार की पत्तियाँ पानी में उबाल कर उस पानी को नियमित सेवन में सुबह खाली पेट पीना आरम्भ करें आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा।
नोट - अनार खाने के बाद अपने दांतों को जरुर साफ कर लें। अगर अनार खाने के बाद आपने अपने दाँत साफ नहीं किये हैं तो दाँत कुछ दिन के लिए काले होने लगेंगे।
3
यह पोस्ट जानकारी के लिए है अगर आप अपने शरीर में कोई अन्य ऐसी कमजोरी है जो अनार खाने से बढ़ सकती है तो आप अन्य जानकारी और एकत्रित करें उसके बाद खाएं या डॉक्टर से जरुर परामर्श लें।
