Of page SEO तो करना ही है यदि आपके पास वेबसाइट है। आइये जानते हैं Off Page SEO होता क्या है। और करते कैसे हैं।
Off Page SEO यह डिजिटल मार्केटिंग में अपनी सबसे अहम् भूमिका रखता है। आप यदि अपनी वेबसाइट बनाकर अपने प्रोडक्ट को बेचना चाहते हैं तो आपको अपनी वेबसाइट का Off Page SEO बेहद जरुरी होता है।
आप यदि डिजिटल मार्केटिंग में अपना नया नया कदम रख रहे हैं और कुछ भी नहीं जानते हैं कि क्या कैसे करना है? आप बेफिक्र रहें आप इसी एक पोस्ट से डिजिटल मार्केटिंग की दुनियां में होने वाला off page seo सीख सकते हैं।
आप अगर मेरी पोस्ट तक आ ही गए हैं तो पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। हम पूरी कोसिस करेंगे कि आपको ध्यान से समझाया जा सके।
Off page SEO के लिए नीचे लिखी हुयी बातों पर ध्यान देना होगा।
- अन्य वेबसाइट की पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कुछ शब्द लिखकर अपनी वेबसाइट का लिंक देना। Click to Read
- सोशल बुकमार्किंग के जरिया से। Click to Read
- Web2.0 के माध्यम से Click to Read
- क्लासिफाइड सबमिशन. Click to Read
- पीपीटी क्रिएशन Click to Read
- Web Story के माध्यम से. - Most Important Click to Read
- लोकल लिस्टिंग Click to Read
- Directory Submission Click to Read
- Profile Creation Click to Read
- Search Engine Ping Click to Read
- Question Answer Click to Read
- Forum Submission Click to Read
Off Page SEO आपकी वेबसाइट के लिए मेन पार्ट है। हाँ अगर आपकी वेबसाइट एक ब्लॉगर वेबसाइट है और आप एडसेंस से पैसे कमाना चाहते हैं तो एक बार Off Page SEO न भी करें चलेगा।
लेकिन आपका खुद का कोई प्रोडक्ट है या आप किसी कम्पनी में नौकरी कर रहे हैं और वहां आपको Off Page SEO का ही काम मिला है ओर आप Off Page SEO नहीं जानते हैं। तो ऐसी वेबसाइट के लिए Off Page SEO बहुत जरुरी होता है।
आप वेबसाइट बनाकर एडसेंस से पैसे कमा रहे हैं तो off page seo न करें आपके लिए अच्छा होगा। क्योंकि जो वेबसाइट एडसेंस से कनेक्ट होती हैं उनका Off Page SEO से एडसेंस अफेक्टिव हो सकता है। और हो सकता है एडसेंस डिसेबल भी हो जाये।
आप कर भी सकते हैं अगर आपकी एडसेंस से कनेक्टेड वेबसाइट का ट्रैफिक एक दिन मे 1000 से अधिक आर्गेनिक आ रहा है तो आप इतना कर सकते हैं 50 या 100 के बीच ट्रैफिक Off Page SEO से बढ़ जाये।
लेकिन आपने off page SEO के द्वार off page SEO बहुत अधिक किया है तो आपका एडसेंस अकाउंट 99.99% डिसेबल हो सकता है। इसलिए अपनी एडसेंस से कनेक्टेड website का off page SEO न करें।
Off Page SEO क्यों जरुरी है?
Off page SEO करने तीन सबसे बड़े फायदे हैं।
- पहला तो ये कि आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ता है और कई वेबसाइट से आपको लिंक मिलते हैं।
- दूसरा आपकी वैबसाइट domain authority बढ़ती है।
- आपकी पोस्ट पर मौजूद keyword गूगल सर्च में सबसे ऊपर और first page पर आने लगते हैं।
Off Page SEO क्यों किया जाता है?
Off Page SEO इसलिए किया जाता है।
माना कि आपने एक पेन कम्पनी बना ली और आपके पेन के बारे में कोई नहीं जानता है। जिसके लिए डिजिटल मार्केटिंग की दुनियां में जाना होता है।
डिजिटल मार्केटिंग की दुनियां में आने के लिए आपको वेबसाइट बनानी होती है जिस पर अपने पेन के बारे में बताना होता है।
आपने अपनी वेबसाइट पर पेन के बारे में तो बता दिया अब आपको अपनी वेबसाइट के बारे में दुनियां को बताना होगा कि हम पेन बनाते हैं और यह मेरी वेबसाइट है ।
अपनी वेबसाइट के बारे में बताने के लिए ही Off Page SEO किया जाता है। आपको चारो तरफ से घुमा कर अपनी साइट पर विजिटर लाने हैं और बताना होगा कि हम भी इस दुनियां में हैं।
आप ऊपर दिए हुए जितने भी काम करते हैं उन्हें करने के लिए क्वालिटी पर काम करना होगा न कि एक दिन में 100 से 200 जगह पर अपना लिंक दे दिया लेकिन उसमें कोई क्वालिटी नहीं दी।
माना की आपकी पेन बनाने वाली कम्पनी है और आप उसकी वेबसाइट पर आप काम कर रहे हैं। तो आप अपनी वेबसाइट के बारे में बताने के लिए अन्य वेबसाइट पर लिंक देने के लिए पेन से सम्बंधित आर्टिकल पर ही कमैंट्स आदि करने हैं। या पेन से सम्बंधित ग्रुप आदि में अपनी वेबसाइट के पेन सम्बंधित आर्टिकल या पेन के बारे में बताना है न कि आपकी वेबसाइट तो पेन की है और आप किसी ब्रेड बनाने वाली कम्पनी की वेबसाइट की पोस्ट में अपना लिंक दे रहे हैं।
